शाहीन बाग़ ने इन मुसलमान 'महिलाओं को दी है नई उड़ान'
"शाहीन उस चिड़िया का नाम है जो बहुत ऊंचाई पर उड़ती है और अप ने शिकार को उड़ते हुए खाती है." सलेटी रंग के हिजाब में खड़ी एक महिला ने ये कहा. उनके बगल में खड़े एक युवक ने कहा कि इस जगह का नाम एक डॉक्टर की बेटी के नाम पर रखा गया था. शाहीन सफ़ेद बाज़ का फ़ा रसी नाम है, जिसे एक ग़ैर-प्रवासी पक्षी माना जा ता है. इस शब्द का एक और मतलब दृढ़ निश्चय भी होता है. 75 साल की नूर-उन-निसां कहती हैं, " ये हमारे उड़ने का समय है. हम शाहीन हैं." ये सभी लोग दिल्ली के शाहीन बाग़ इलाक़े का अर्थ समझा जा रहे थे. यह वो जगह है जहां पर कई दिनों से महिलाएं मोदी सरकार के नए नागरिकता क़ानून और एनआरसी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रही हैं. मानचित्र की शब्दावली में यह जगह दिल्ली के नक़्शे पर एक बिंदी जितनी है. इस ज़मीन के एक छोटे से टुकड़े पर किसी की नज़र नहीं है. यमुना के किना रे इसका अधिकतर हिस्सा दिल्ली और नोएडा के बीच में आड़ा-टेढ़ा है. लेकिन ऐसा कम ही होता है कि एक नक़्शा भौतिक सीमा को दर्शाता हो. अक्सर नक़्शे फ़ंतासी, ख़्वाबों और पुरानी यादों की ज़मीन पर बनते हैं. किसी ने कभी लिखा थ...